शाह फैज स्कूल के स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय का 39वां स्थापना दिवस गुरुवार को विद्यालय के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की  मुख्य अतिथि लूदर्स कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोंसा थीं। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी द्वारा बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। तत्पश्चात निदेशक ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया व विद्यालय की संस्थापिका मैडम सईदा फैज़ के संघर्ष के दिनों को बताया। उन्होंने अपने भाषण में मुख्य अतिथि को अपना बहुमूल्य समय देने पर आभार व्यक्त किया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीबीएसई परीक्षा 2023-24 में जिले व विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमे कक्षा बारहवीं के विद्यालय टॉपर ईशान सिंह (विज्ञान संकाय) को 2000/ रुपये की राशि , स्वर्ण पदक, एक कलाई घड़ी, प्रशस्ति पत्र व पौधा तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने  वाले आलोक कुमार को 1000/- रुपये की राशि ,कलाई घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया। वाणिज्य संकाय के टॉपर किशन राय को 2000/- रुपये की नकद राशि,कलाई घड़ी व प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर सम्मानित दिया गया।

इसी क्रम में कक्षा दसवीं में जिले में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु त्रिपाठी को 2000/- रुपये की राशि , स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र, पौधा व दो वर्षों के लिए निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की गयी। विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सृष्टि राय को 1000/ रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र, पौधा एवं दो वर्ष के लिए अर्ध शुल्क माफ़ करने की घोषणा की गयी। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए 95% व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा कि अच्छी शिक्षा का होना अत्यंत ही आवश्यक है और हमें शिक्षित  होना है न की केवल साक्षर। उन्होंने यह भी कहा की केवल अध्यापक ही है जो यह चाहता है की उनके छात्र उनसे भी आगे जाएँ। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिया अधमी ने स्मृति चिन्ह, शॉल व तुलसी का पौधा देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। जिसके बाद मुख्य अतिथि ने पौध रोपड़ भी किया।

इस वर्ष भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया तथा शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्रों को करीब 250 पौधों का वितरण किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने कहा कि जीवन को बचाने के लिए आक्सीजन की आवश्यकता है। पौधे जीव, जंतु व मानव जाति के लिए लाभदायक है। उनको रोपित करने के साथ बचाने की जरूरत है। यदि पृथ्वी से वृक्षों का अस्तित्व समाप्त हो गया तो जीवन नष्ट हो जाएगा। पूर्वांचल व्यापर मंडल के अध्यक्ष अबू फ़ख़र ने भी व्यापार मंडल की तरफ से अव्वल आये छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कहा कि जिस भी छात्र को किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी होती है तो पूरा वयापार मंडल उनकी मदद के लिए तैयार है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के संगीत के अध्यापक श्याम कुमार शर्मा, गिरधर शर्मा एवं छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय गीत भी प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम की साज सज्जा आमना ओबैद ने की। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ प्रीति उपाध्याय ने दिया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी, मैनेजर अतिया अधमी, मैनेजमेन्ट कमेटी के अध्यक्ष मज़हर हुसैन,  विद्यालय के प्राचार्य इकरामुल हक, सहायक प्रधानचार्य राजेश सिंह, उप प्राचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय (प्रशासन), उप प्रधानाचार्या (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, प्रधान अध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य तस्नीम कौसर, डॉ उमा शर्मा, आभा सिन्हा तथा सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से किया गया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.