मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिला पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रोशन लाल के नेतृत्व में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिला। सफाई कर्मचारी साथियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण के लिए अनुरोध किया। समस्याओं से अवगत होते हुए पंचायती राज मंत्री ने शीघ्र ही निराकरण हेतु आश्वाशन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रोशन लाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, जिला संरक्षक जितेन्द्र सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी मौजूद रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.