गाजीपुर। सावन के तीसरे सोमवार को नगर के मिश्रबाजार में कांवरियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं और अभिषेक चौरसिया ने किया। दोपहर बाद शुरू हुआ यह भंडार देर रात तक चला। यह आयोजन बीते कई सालों से लगातार किया जा रहा है। कोरोना काल में भंडारा नहीं किया गया था। मान्यता है कि सावन माह में भंडारा कराना अत्यंत फलदायी होता है। इसी के चलते श्रद्धालु आपसी सहयोग से भंडारा करते हैं। भंडारे में जातिगत भावना से ऊपर उठकर पहुँचे सपा जिला उपाध्यक्ष आमिर अली कई घंटों तक कांवरियों के सेवा में लगे रहे।

कांवड़ियों की सेवा में सपा नेता आमिर अली पीछे नहीं रहे। गंगा जल लेकर अपने शिवालयों को लौट रहे कांवड़ियों का स्वागत कर भंडारे का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में सपा नेता डॉ समीर सिंह, आदित्य यादव, राजदीप रावत, अतुल कुमार यादव, बृजेश सिंह शेरू का योगदान रहा।
