निष्पक्ष और पारदर्शी होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा:एसपी

गाजीपुर। मंगलवार को एसपी ईराज राजा ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाले उ0प्र0 पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत एम0ए0एच इण्टर कालेज, डीए0वी इण्टर कालेज, राजकीय सिटी इण्टर कालेज, राजकीय महिला पी0जी कालेज, शिवनाथ सिंह राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आदर्श इण्टर कालेज महुवाबाग और लुदर्स कान्वेन्ट गर्ल्स कालेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इसके बाद संबंधित अफसरों को आवश्यक निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त को कराई जाएगी। यह परीक्षा दस पालियों में होगी। डेली दो पालियों में होगी परीक्षा। कहां की लगभग 5000 परीक्षार्थी इस पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेंगे।

जिसको लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि जिले में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी ज्ञानेंद्र होंगे। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचिता पूर्ण कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के दौरान अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया तो उसको ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान जिले के हर क्षेत्र में पुलिस बल की निगरानी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरा के नजर में होगी।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.