वृहद ऋण मेला में राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया ऋण वितरण

गाजीपुर। यूनियन  बैंक ऑफ इंडिया द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बैंकों से संबंधित योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन रायफल क्लब में किया गया।
कैंप मे मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी,नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे । मेगा क्रेडिट कैंप मे 163.94 करोड़ विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को ऋण राशि के चेक वितरित किए गए। अग्रणी जिला प्रबंधक पियूष सिंह परमार ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को ऋण वितरित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एस.एच.जी समूह अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी देकर, बैंक में पैसा जमा कराने व समूहों को ऋण वितरण करती है। मेगा क्रेडिट कैम्प में आवास ऋण, कार ऋण, पर्सनल ऋण, पेंशन ऋण ,केसीसी ऋण स्वीकृत किए गए। श्री सिंह ने बैंक की योजनाओं की जानकारी दी।राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के द्वारा महिलाओं को नए भारत के निर्माण करने एवं आत्मनिर्भर बनने पे उनकी सराहना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनो को साकार करने पे महिलाओं को धन्यवाद दी।राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी,नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा यूनियन आरसेटी एवम विभिन्न बैंक के कैंप का अवलोकन किया गया।

अन्त में क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा द्वारा मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, क्रेडिट गारंटी, पीएमईजीपी, आत्म निर्भर योजना व केसीसी अबकी नारी की बारी सहित अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । कार्यक्रम का संचालन एवम धन्यवाद ज्ञापन मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.