ट्रैक्टर चालक की सूझबूझ से बची लोगों की जान, ब्रेक फेल होने के बाद टकराया ट्रैक्टर

गाजीपुर। नगर के विशेश्वरगंज इलाके में गुरुवार की सुबह के समय हादसा होते-होते टल गया। इस क्षेत्र में चलते समय एक ईंट लदे ट्रैक्टर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिससे ट्रेक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह से विशेश्वरगंज क्षेत्र में स्थित एक गोलंबर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से लोगों की जान बच गई। रौजा ओवरब्रिज से आते समय अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली का ब्रेक फेल हो गया जिसकी भनक तक चालक को नही लगी। जब चालक ने ओवरब्रिज से उतरते समय ब्रेक मारा तो ब्रेक फेल होने की जानकारी होते ही चालक घबरा गया।

फिर चलते ट्रैक्टर से ही उसने आसपास के चलते राहगीरों से ब्रेक फेल होने की आवाज लगानी शुरू कर दी। इसके बाद चालक ने अपने सूझबूझ से ट्रैक्टर ट्रॉली को गोलंबर में टक्कर मार दी। लेकिन इस दौरान आसपास चलने वाले लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। मगर चौराहे पर बना गोलंबर टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने टैक्टर पर बैठे एक लोग की जान बचाने में तो कामयाब हो गया, लेकिन टैक्टर ट्रॉली को नहीं बचा सका। ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें ट्रैक्टर और इंजन को नुकसान हुआ है। ट्रैक्टर की टक्कर होने के बाद इस मंजर को देखने के लिए लोगों का भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद यातायात पुलिस ने भीड़ को खाली कराया और इस दौरान भीड़ की वजह से लगे जाम को जाम से मुक्त कराया।
