542 शिकायत पत्र में 33 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस डा. ईरज राजा की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ।जिसमें 120 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 08 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 542 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 33 शिकायत/प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील जखनियां में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 147 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 03 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 97 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए।उन्होंने आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है।इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव,उप जिलाधिकारी सेवराई, तहसीलदर सेवराई, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.