डीएम-एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवो का निरीक्षण

गाजीपुर।गंगा नदी मे बाढ के प्रकोप को देखते हुए विकास खण्ड करंडा के ग्राम पंचायत रफीपुर, तुलसीपुर, शेरपुर एवं महावल गॉव एवं अन्य बाढ़ प्रभावित गांवो का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांवो को सुरक्षित रखने एवं उनकी समस्याओं को सुनने के उपरान्त उनका हाल भी जाना। गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्र में बनाए गए बाढ से प्रभावित एवं बचाव हेतु बाढ़ शरणालय केन्द्र प्राथमिक विद्यालय दीनापुर का स्थलीय निरीक्षण किया। उनका हाल जाना तथा संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

बाढ़ प्रभावित गांवो का निरंतर नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल निस्तारण कराई जाए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि जो भी गॉव बाढ़ से प्रभावित हो एवं किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल अपने जनदीकी शरणालय केन्द्र पर पहुंच जाए। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थिति जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मे बाढ कन्ट्रोल रूम नं0- 05482224041, 1077, 9454417103 स्थापित किया गया है जो 24 घण्टे क्रियाशील रहेगा। जिस पर बाढ से संबंधित किसी प्रकार की समस्याओ से अवगत करा सकते है। उपजिलाधिकरी सदर प्रखर उत्तम, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी करंडा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं बाढ़ चौकियों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.