प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांवों में बांटी राहत सामग्री

गाजीपुर। बाढ से प्रभावित रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विद्यापीठ इंटरकालेज मे गुरूवार को जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांम्प एवं पजिंयन मंत्री रविद्र जायसवाल ने हसनपुरा, नसीरपुर, रेवतीपुर, परमानंद पुर,दुल्लहपुर, साधोपुर ,अठहठा, बीऊपुर बाढ से प्रवाहित गाँव के 35 लोगों को राहत सामाग्री का विवरण किया।इस दौरान उन्होंने रामलीला मैदान में स्वच्छता पखवरा के तहत झाडू लेकर सफाई अभियान में जुटे रहे। इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाढ से प्रवाहित सभी लोगों को राहत सामाग्री बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर व्यक्ति के सेवा के प्रति संकल्पित है, सीएम, पीएम आवास लाभार्थी को दिया जा रहा है। कहा कि बाढ को देखते हुए सभी अधिकारियों को राहत व बचाव के लिए लगा दिया गया है।

सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति सरकार की योजना से वंचित न रह जाए। इसके लिए सभी अधिकारियों, विभागों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, एसपी सीटी ज्ञानेंद्र कुमार,एडीएम, सीडीओ संतोष कुमार, एसडीएम संजय यादव,डीपीआरओ अंशुल मौर्य, वीडियो कौस्तुभ पाठक, पूर्व प्रमुख मुकेश राय, दीनबंधु, जयशंकर राय, संतोष कनौजिया, डॉ अमर कुमार, डॉ मनीष कुमार,एडीओ पंचायत शशिप्रकाश राय,विनित राय,दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
