गाजीपुर। जखनिया क्षेत्र स्थित साबिर अली नेशनल आईटीआई में सोमवार को टाटा मोटर्स सानंद गुजरात की कंपनी के द्वारा प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में दूर-दराज से आये हुए कुल 101 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमे कंपनी के एचआर रामनाथ कुमार ने इंटरव्यूह लिया। इस इंटरव्यू में 51 छात्र-छात्राओ का चयन हुआ।

चयनित छात्र-छात्राओ को ज्वानिंग लेटर दिया गया। जिसमें चयनित छात्र-छात्राओ को 28 सितंबर को अपना कार्यभार ग्रहण करना है। कैम्पस प्लेटमेंट कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रबंधक मु. आमीर अली, प्रिंसिपल अमरनाथ यादव, धर्मवीर भारद्वाज, संदीप कुमार, शेरबहादुर भारती, अजय कुमार, राधेश्याम यादव, गोंविद कुमार पटेल आदि लोग उपस्थित रहें।