एमएलसी “चंचल” ने बटन दबाकर किया राम भक्त हनुमान की प्रतिमा का अनावरण

लंका मैदान के प्रवेश द्वार पर बजरंगबली की भव्य मूर्ति का अनावरण एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” के हाथों संपन्न।

एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” ने बटन दबा कर राम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा का किया अनावरण।

वैदिक मंत्रोच्चार एवं नागरिक अभिनंदन के साथ प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम समारोह पूर्वक हुआ संपन्न।

गाज़ीपुर। शुक्ल पक्ष नवरात्रि की षष्ठी दिन मंगलवार को स्थानीय लंका मैदान के प्रवेश द्वार संख्या तीन के ऊपर राम भक्त भगवान हनुमान जी के भव्य मूर्ति का अनावरण भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बटन दबा कर किया। हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण वैदिक मंत्रों और ढोल नगाड़ों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान अतिप्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा तिवारी) के साथ कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित सदस्यों का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने राम भक्त हनुमान के जयकारे के साथ कहा कि गाजीपुर की रामलीला अतिप्राचीन है और सैकड़ों साल से अनवरत चलायमान रामलीला का मंचन होता आ रहा है।

आज मंगलवार को भगवान हनुमान जी के मूर्ति के अनावरण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने उपस्थित लोगों से रामलीला मंचन को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चों और युवाओं के साथ देखने की अपील भी की और कहा कि कमेटी द्वारा जो सहयोग मांगा जाएगा उसे में सहर्ष दूंगा। कार्यक्रम आयोजन के लिए रामलीला कमेटी को धन्यवाद दिया। इस दौरान सनातन पर हो रहे अभद्र टिप्पणी पर कहा कि भाजपा सरकार सभी धर्मो का आदर करती है और सनातन ही नहीं किसी भी धर्म विशेष और महापुरुषों पर कोई अभद्र टिप्पणी करेगा तो आरोपियों पर महाराज जी की सरकार में कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंच संचालन कर रहे कमेटी के मंत्री बच्चा तिवारी ने कहा अतिप्राचीन रामलीला कमेटी के तत्वाधान में हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण आज मंगलवार शुक्ल पक्ष की षष्ठी को बड़े ही शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ, जिसके लिए सभी नागरिकों को साधुवाद है।

वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने भी मंच से हनुमान जी के मूर्ति अनावरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अतिप्राचीन रामलीला कमेटी की प्रशंसा करते हुए लोगों से मंचन हो रहे रामलीला को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर देखने की अपील की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमार सिंह और संचालन कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डे , वरुण अग्रवाल, विजय अग्रवाल, लव त्रिवेदी, रोहित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, असित सेठ, लक्ष्मीनारायण, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवकुमार, अजय श्रीवास्तव, रासबिहारी राय, कमलेश सिंह, प्रह्लाद पांडे, मनोज तिवारी, मयंक तिवारी, आनंद अग्रवाल, विजय वर्मा के साथ सैकड़ों गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.