सपना सिंह और डीएम ने नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर शिक्षा क्षेत्र सैदपुर के नवनिर्मित भवन एंव अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव के द्वारा किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित किया गया था। जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा ‘‘मैं तो लडकियों की लाइन है‘‘, नामक प्ले का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा गणेश पूजा करके सम्पन्न किया गया।

छात्राओं द्वारा क्लासिकल नृत्य कर अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्राओं द्वारा नाटक मै तो लड़कियों की लाईन है का प्रस्तुतिकरण किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यालय के छात्राओं द्वारा वैदिक काल से आधूनिक काल तक में महिलाओं की दशा और उनके योगदान का सुन्दर चित्रण किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आयी महिला अभिभावको एवं छात्रो को सम्बोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी विद्यालयों को कायाकल्प के माध्यम भैतिक संसाधनों से संतृप्त किया जा रहा है।

संदर्शिका के प्रयोग एवं योजना आधारित शिक्षा से विद्यालय को निपूण बनाया जा सकता है। उन्होने उपस्थित आमजनमानस से जनपद को निपुण जनपद बनाने हेतु शपथ दिलायी। जिलाधिकारी ने विद्यालय के भैतिक एवं शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए उपस्थित आमजनमानस से लिंग के आधार पर विभेदीकरण न करने को कहा तथा बालिकाओं को समान अवसर देने की अपील की। जिलाधिकारी ने मंच पर विद्यालय के छात्राओं के प्रस्तुतिकरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति करे तथा संसाधनों की उचित देखभाल हो।

सपना सिंह द्वारा विद्यालय के छात्राओं को दी जा रही शिक्षा की सराहना किया गया। उन्होने कहा कि  परिषदीय विद्यालय अब संसाधनों से पूर्ण हो रहे है।  परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता कान्वेन्ट विद्यालयों से अच्छी हैं। उन्होने विद्यालय के नियमित विकास की शुभेच्छा प्रकट की। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ज्वाईन्ट मजिस्टेªट रामेश्वर सुधाकर, खण्ड विकास अधिकारी सैदपुर, नायब तहसीलदार, ग्राम प्रधान मिर्जापुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी सैदपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली आदि अन्य लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्याक अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।  

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.