ग़ाज़ीपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से सदर ब्लाक के राजकीय आई0टी0आई0 परिसर तुलसीपुर में रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग का आयोजन 21 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करंेगे। प्रतिभागी कम्पनियांे में मुख्य रूप से क्वैस कार्पोरेशन प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, वालकारू इन्टरनेशनल प्रा0लि0 एवं विजन इण्डिया प्रा0लि0 के द्वारा हिंडाल्को, रेनुकुट आदि द्वारा हेल्पर, ट्रेनी, जूनियर आपरेटर इत्यादि पदों पर चयन किया जायेगा। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल-https://rojgaarsangam.up.gov.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेले मंे प्रातः-10 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।