विभिन्न घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,दिए निर्देश

गाजीपुर। डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बुधवार को तहसील सेवराई अन्तर्गत विभिन्न घाटो का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने सेवराई के नरवॉ घाट गहमर, सोझवॉ घाट गहमर, चक्का बांध घाट, कंकड़हवां घाट, बलुवां घाट, एवं अन्य घाटो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने संबंधित अधिकारी कोे घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत, प्रकाश, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो, डस्टबिन की व्यवस्था, कराने का निर्देश  दिया। उन्होने घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि घाटो पर किसी प्रकार की दुकाने न लगाई जाए जिनसे भीड़-भाड़ होने की संभावना हो। उन्होने ऐसे घाट जहां पर अत्यधिक भीड-भाड़ होती है ऐसे प्रत्येक प्रमुख घाटो पर कन्ट्रोल रूम/खोया/पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाया जाए। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया ।


इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी,  एस0पी0 ग्रामीण, उप जिलाधिकारी सेवराई/ जमानियां,  क्षेत्रराधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां, खण्ड विकास अधिकारी सेवराई/जमानियां,  अध्यक्ष नगर पालिका जमानियां एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.