एथलेटिक्स व जिमनास्टिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताम्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को जूनियर बालक/बालिकाओ की एथलेटिक्स व जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अंशुल मौर्य जिला पंचायत राज अधिकारी रहे। इस दौरान पुरस्कार वितरण दिलीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा विजेता खिलाड़ियो को किया गया। अरविन्द यादव क्रीड़ाघिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया।

जिमनास्टिक प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलो के कुल 110 खिलाड़ियो ने प्रतिभांग किया, इसी प्रकार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 176 बालक/बालिकाओ ने प्रतिभांग किया।  इस अवसर पर अश्वनी राय व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा, राधेश्याम सिंह यादव, विनोद कुमार जायसवाल, प्रदीप राय, प्रेमचन्द यादव, विजय, मु0 मोईन, योगेन्द्र कुमार, संगीता यादव, श्रीमती अनामिका, अंकिता राय, सावित्री कुशवाहा, कु0 जुगनू वारिसी, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.