
गाजीपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31.01.2025 तक के अन्तर्गत 07 जनवरी को परिवहन विभाग द्वारा शहर के भिन्न-भिन्न स्थानों तथा जंगीपुर मंडी में यातायात पुलिस व मंडी समिति के सहयोग से रिफलेक्टर टेप सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली में आटो रिक्सा/टेम्पों सहित अन्य प्रकार के वाहनों में लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में ए0आर0टी0ओ0 रमेश चन्द्र श्रीवास्तव यात्री/मालकर अधिकारी, लवकुमार सिंह, यातायात निरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी मंडी समिति के सचिव राजेश यादव सहित प्रवर्तन दल के सभी कर्मचारी सम्मिलित रहें।