गाजीपुर। शनिवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय से राइफल क्लब तक एक जागरूकता रैली निकाली गई । रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षिका प्रो.अनिता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

रैली के दौरान छात्राओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी तमाम नारे जैसे – वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है । वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम – आदि लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया । तत्पश्चात स्वयंसेवी छात्राओं ने पीजी कॉलेज गाजीपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता संबंधी रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा बनाए गए रंगोली को जिलाधिकारी द्वारा सराहा गया । तत्पश्चात महाविद्यालय वापस पहुंचकर स्वयंसेवी छात्राओं ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया ।

साथ ही प्राचार्य के अध्यक्षता में “लोकतंत्र में जागरूक मतदाता की भूमिका” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ राजेश यादव रहे । उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि एक जागरूक मतदाता ही सही व्यक्ति का चुनाव कर कर सकता है जो देश को सही दिशा में आगे ले जा सके । वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामनाथ केसरवानी ने किया संगोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

तदुपरांत प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी द्वारा सभी को मतदान संबंधी शपथ दिलाई गई। संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अमित यादव डा. गजनफर, डॉ शिव कुमार डॉ पीयूष डॉक्टर निरंजन सहित स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एकदिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओमशिवानी, डा. नेहा एवं डॉ. मनीष सोनकर के सक्षम नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ।
