संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर कांग्रेस ने संगोष्ठी कर किया याद

संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर कांग्रेस ने संगोष्ठी कर किया याद

ग़ाज़ीपुर। माघ पूर्णिमा को जिला व शहर कोंग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने संत शिरोमणि रविदास को याद करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास की जयंती देश में एक त्योहार की तरह मनाई जाती है, जो सामाजिक समानता और भक्ति के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है, आज सर्व समाज उन्हें उनके विचारों और दोहों का अनुसरण कर उन्हें संत शिरोमणि के रूप में मानता और जानता है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि 12 फरवरी माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन संत रविदास की जयंती पूरे देश में मनाई जाती है, वे महात्मा के साथ एक श्रेष्ठ कवि भी थे, जिन्होंने जातिगत भेदभाव को मिटाने के साथ भक्ति के मार्ग पर चलने का काम किया और सामाजिक समरसता का परिचय दिया। वहीं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं डॉ मारकंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि संत रविदास को याद करते हुए बताया कि काशी में जन्मे संत रविदास ने सामाजिक समरसता के साथ भक्ति मार्ग को अपनाते हुए अपने स्वरचित दोहों से समाज की ऊंच नीच व्यवस्था को दूर करने के लिए काम किया और उस योगदान के लिए आज उन्हें हर वर्ग याद करता है।
इस मौके पर संत रविदास के विचारों पर मौजूद वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने भी विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बटुक नारायण मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, लाल साहब यादव, हामिद अली, सुमेर कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, आलोक यादव, झुन्ना शर्मा, अखिलेश यादव, देवेंद्र सिंह, राजेश उपाध्याय, सतीश सिंह, प्रवीण दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.