मां कामाख्या धाम मंदिर पर कमेटी के सदस्यों और अधिकारियों के साथ डीएम-एसपी ने की बैठक

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत थाना गहमर क्षेत्रांतर्गत माँ कामाख्या धाम मंदिर पर कमेटी के सदस्यों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।मंदिर/मेला परिसर का भ्रमण किया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सेवराई को निर्देश दिया कि मेडिकल टीम की व्यवस्था 24 घंटे सुनिश्चित रहेगी। साथ ही एक खोया- पाया कैम्प होना अनिवार्य रहेगा। उन्होने मंदिर के आस-पास के दुकानदारों को निर्देशित किया कि सभी दुकानो पर सामानों का रेट एक मुल्य होना चाहिए,दुकानदारों के सामने एक पानी का घड़ा अवश्य रखे जिससे की श्रद्धालुओ को प्यास लगे तो पानी पी सके। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर के अन्दर एवं बाहर तथा पार्किग स्थल पर उचित मात्रा में पानी की टंकी उपलब्ध रखी जाए,धाम के परिसर में प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार पर सी0सी0टी0वी कैमरा अवश्य लगाई जाए,पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर सी0सी कैमरा लगाई जाए। नवरात्री त्यौहारो में भीड़ भाड़ ज्यादा होती रही है जिससे आप पहले से ही मंदिर परिसर में प्रवेश हेतु महिला एवं पुरुष की लाइन अलग-अलग कतारो में बना दिया जाए, जिससे की मंदिर के अन्दर भीड़ भाड़ न हो सके। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मां कामाख्या माता के दर्शन कर पूजा अर्चन किया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को निर्देशित किया कि सभी पार्किंग स्थलो एवं दुकानदारो में लगाए गए वायर एवं लटके तारो आने जाने वाले रास्तो को पूर्ण रूप से चेक कर लिया जाए की किसी तरह का लूज कनेक्शन तो नही है की दशा में उसे ठीक कराई जाए। सभी दुकानों एवं पार्किंग स्थलों फायरफॉक्स की व्यवस्था रखी जाए। इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर चौत्र नवरात्रि/मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिए तथा भीड़-भाड़ मैनेजमेंट के लिए पार्किंग स्थल और बैरिकेड्स बनाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी सेवराई, क्षेत्राधिकारी जमानियां व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.