किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न, घरेलु हिन्सा, पति द्वारा मारने पिटने, ससुराल में दहेज के कारण उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयोग द्वारा सुनवाई के क्रम में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस/निरीक्षण गृह में पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई किया। सुनवाई के दौरान महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होने कहा कि आयोग में सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान सदस्य महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से सम्बंधित अनेक प्रकरण आया जिस पर सदस्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों को मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया।
सुनवाई के दौरान 21 शिकायत पत्र प्राप्त हुए शिकायत पत्रो का राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि अधिकारी किसी भी शिकायत को मौके पर जाकर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं यदि निस्तारण में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो प्रशासन का सहयोग लेकर दोषी के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि सरकार की समस्त योजनाओं को लाभार्थी तक पहुचे एवं गॉव के प्रधान एवं शहर के वार्डो से मिलकर योजनाओं की जानाकरी देते हुए लाभ प्राप्त कराई जाए। जनसुनवाई के समय शेखर सेंगर सी0ओ0 सदर, संजय सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, डॉ राम कुमार अतिरिक्त सी0एम0ओ, महिला थाना प्रभारी, सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, जिला संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव, व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सदस्य का जनपद में निरीक्षण व भ्रमण कार्यक्रम कल दिनांक 12.06.2025 को रहेगा।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.