डीएम ने की इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । इसमें रेड क्रॉस समिति की वैधता, रेड क्रॉस सोसाइटी के 2022 पूर्व से आजीवन सदस्यों की सत्यापित सूची तथा वर्ष 2022 के बाद एवं 2025 के मध्य बने हुए नवीन आजीवन सदस्यों की सूची की सत्यापित प्रति न होने पर जिलाधिकारी द्वारा समिति के गठन के संबंध में निर्देश तथा सक्षम अधिकारी का अनुमोदन एवम पूर्व 2022 से पूर्व एवं 2022 के पश्चात रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्यों की सक्षम अधिकारी से सत्यापित सूची के उपरांत ही जिला स्तरीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी के गठन पर ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आगामी 15 कार्य दिवस के भीतर उपरोक्त समस्त सूचनाओं उपलब्ध कराने हेतु सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर को निर्देशित किया गया। बैठक में डॉ सुनील पांडे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ रामकुमार नोडल अधिकारी रेडक्रास सोसायटी, डॉ मनोज कुमार अपर मुख्य  चिकित्सा अधिकारी एवं रेड क्रॉस के सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग  किया गया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.