
गाजीपुर। मोहर्रम एवं श्रावण मास के दृष्टिगत शनिवार को उप जिलाधिकारी सदर मनोज पाठक ने क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण संग शहर के विभिन्न मार्गो का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को मोहर्रम के दौरान ताजियां ले जाने वाले मार्गाे की साफ-सफाई, ढक्कनदार नालियों के टूटी पटियो को सही कराने का निर्देश दिया। उन्हाने विद्युत विभाग को शहर के जर्जर व लटके हुए विद्युत तारो को तत्काल सही कराने, अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) को शहर मे खोदे गए सड़को की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। तत्काल कार्यवाही की जाए।