


गाजीपुर । गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कुर्था स्थित दिव्य पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन-पूजन करने के पश्चात आश्रम के पुजारी गुरुदेव अमरनाथ तिवारी और अमित तिवारी को अंगवस्त्र और फल भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पवहारी बाबा का आश्रम अध्यात्म और योग की पावन धरती है। जहां स्वयं स्वामी विवेकानंद ने आकर ज्ञान प्राप्त किया था। आज यहां आकर आध्यात्मिक और मानसिक शान्ती की अनुभूति हो रही है। मैं पूज्य संत श्री पवहारी बाबा के चरणों में नमन करता हूं। उन्होंने इससे पूर्व पूरे आश्रम प्रांगण का भ्रमण कर पवहारी बाबा से जुड़ी स्मृतियों का अवलोकन कर श्रद्धा से अपना शीश नवाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोमारु सिंह चौहान, जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय, गर्वजीत सिंह, वन दरोगा शुभम राय, राजकुमार चौबे सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।