सदर एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

गाजीपुर। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक द्वारा बाढ़ से प्रभावित गॉव शेरपुर, तुलसीपुर, रफीपुर, सोकनी बडहरियां, बडसरा बडहरिया, महबलपुर, गद्दोगाडा, सोलहनपुर का निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि तहसील सदर गाजीपुर के 31 ग्राम अभी तक प्रभावित हुए है। जिनमें 19 ग्रामों के सम्पर्क मार्ग में पानी आ जाने के कारण 52 नौकाओं का संचालन प्रारम्भ कर दिया गया है। उक्त बाढ़ प्रभावित ग्रामों में राहत एवं बचाव हेतु कार्ययोजना बनाई गयी है, जिसका क्रियान्वयन प्रारम्भ हो गया है। तहसील मुख्यालय मे बाढ़ कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर- 0548- 2221334 है, सोलह बाढ़ चौकियां  05 बाढ़ शरणालय क्रियाशील है। बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को आज 800 लंच पैकेट का वितरण किया गया। बाढ़ चौकियों व बाढ़ शरणालयों में मूलभूत सुविधाओं- स्वच्छ पेय जल, विद्युत शौचालय, भोजन, गद्दों, जनरेटर आदि की व्यवस्था की गई है। चिकित्सीय उपचार हेतु चिकित्सक व पशु चिकित्सक आवश्यक दवाओं के साथ शरणालयों में उपस्थित है। पशुओं के लिए चारा/भूसा की व्यवस्था की गई है। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, ,खाद्य-रसद विभाग व अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मौके पर खण्ड विकास अधिकारी करण्डा, सहायक खण्ड विकास अधिकारी करण्डा, ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रहें।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.