वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन,सरिता अग्रवाल ने वितरित किया पुरस्कार

गाजीपुर।हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादुगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस, 2025 के अवसर पर वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन कराया गया। जूनियर वर्ग बालको की खो-खो एवं बालक/बालिकओ की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के कर कमलो द्वारा किया गया।इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव सेवानिवृत क्रीड़ाधिकारी, दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी ,प्रबंधक विपिन बिहारी राय बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुऱ, भूतपूर्व हॉकी कोच नफीस अहमद, भाजपा कार्यालय प्रभारी राजन प्रजापति अवधेश कुमार कुशवाहा,  राजेश्वर चौहान, अश्वनी राय, पारसनाथ सिंह, मो0 मोईन जिला फुटबाल संघ अतिरिक्त सचिव गाजीपुर,  योगेन्द्र कुमार, प्रेमचन्द यादव, विनोद कुमार जायसवाल, योगेन्द्र सिंह, प्रदीप राय, विजय यादव, अंजनी वर्मा, शिवानी राय, अंशु राय,दिनेश राय, अजय राय, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें ।
खो-खो प्रतियोगिता राधेश्याम सिंह यादव खो-खो प्रशिक्षक की देख-रेख में किया गया। जिसमें जनपद के कुल 10 टीमो ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच नेहरु स्टेडियम गाजीपुर (ए) बनाम नन्द किशोर सिंह इण्टर कालेज गाजीपुर के मध्य खेला गया।जिसमें नेहरु स्टेडियम गाजीपुर 16 अंको से विजयी होकर फाईनल में अपनी जगह बनाई,दूसरा सेमीफाईनल मैच शाहफैज पब्सिक स्कूल बनाम बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें शाहफैज पब्सिक स्कूल गाजीपुर 16 अंको से विजयी होकर फाईनल में अपनी जगह बनाई,इस प्रतियोगिता का फाईनल मैच शाहफैज पब्लिक स्कूल गाजीपुर बनाम नेहरु स्टेडियम गाजीपुर  के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरु स्टेडियम गाजीपुर 21-16 से विजयी होकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया । बैडमिण्टन प्रतियोगिता चन्दन यादल बैडमिण्टन प्रशिक्षक की देख- रेख में किया गया जिसमें जनपद के कुल 55 बालक/बालिकाओ ने प्रतिभाग किया ।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.