
गाजीपुर।विजय लक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 सरकार गाजीपुर में करंडा ब्लाक के चोचकपुर हिन्दुस्तान मैरेज हाल में अनुसूचित जाति सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। मैरेज हाल में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा राज्य मंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक शैलेष राम भाजपा जिलाध्यक्ष अ०मोर्चा एवं जिलापंचायत सदस्य करंडा द्वारा मंत्री जी को बुके, अंगवस्त्र एवं संविधान निर्माता डा० भीमराव अम्बेडकर का प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया गया। मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ मिल सके यही सोच की साथ सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, शौचालय आदि महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र. व्यक्तियों को मिल रहा है। जिसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर ही है।
शैलेष राम जिला पंचायत सदस्य करण्डा-2 द्वारा अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संविधान निर्माता डा0 भीमराम अम्बेडकर के सम्मान में पंच तीर्थ स्थलीय का निर्माण कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय तथा संचालन पुनवासी राम एवं मनोज राम द्वारा किया गया।