खंड जमानिया में सेवा पर्व शिविर में 26 विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निस्तारण


ग़ाज़ीपुर(जमानिया)। शासन स्तर से विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया में अधिशाषी अभियंता विजय कुमार के नेतृत्व में सेवा पर्व शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 56 विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। इनमें बिल संशोधन, पीएम सूर्य घर योजना, मीटर खराब समेत अन्य विद्युत संबंधी शिकायतें शामिल थीं। मौके पर ही 26 उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया।
अधिशाषी अभियंता जमानिया विजय कुमार ने बताया कि इस शिविर का आयोजन कल भी किया जाएगा। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया कि जमानिया क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान कराने हेतु शिविर में पहुँचें और तत्काल समस्या का समाधान करवा ले।
इस अवसर पर सब डिविजन जमानिया, रेवतीपुर व दिलदारनगर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा मीटर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।