सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मुहम्मदाबाद तहसील सभागार में राज्य महिला आयोग की सम्मानित सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ। सदस्य द्वारा सरकार की महिलाओं की सुरक्षा स्वास्थ्य व स्वावलंबन की प्रतिबद्धता के बारे में बताते हुए सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व पर 22.09.2025 से 90 दिवसीय “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान के पांचवे चरण शुरू किए जाने के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित तिथियों पर सुव्यवस्थित/सुचारू रूप से कार्यक्रम सम्पादित करने के निर्देश दिए गए हैं। पोषण माह के अंतर्गत 03 धात्री महिलाओं के बच्चों का अन्नप्राशन तथा 03 गर्भवती महिलाओं को फल की टेकारी देकर पोषण का महत्व बताया गया।
उक्त कार्यक्रम मे आम जनमानस को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के साथ ही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जननी सुरक्षा योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ सामूहिक विवाह योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना वृद्धा पेंशन योजना के साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जैसे हब फार एंपावरमेंट आफ वूमेन ,वन स्टॉप सेंटर ,चाइल्ड हेल्पलाइन  जिला बाल संरक्षण इकाई  के साथ ही समस्त हेल्पलाइंस नंबर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 महिला हेल्पलाइन नंबर 181 साइबर सुरक्षा 1930 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों संबंधी जनपद स्तरीय संकेतकों यथा जनसंख्या अनुपात, जन्म/मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर तथा विभागीय योजनाओं को समाज के सामने रखते हुए, उनके सुधार हेतु जागरूक करना है। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, सीडीपीओ प्रतिभा सिंह, कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन और अन्य कार्मिक उपस्थित थे।  
इसी क्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत कोतवाली सदर गाजीपुर में नारी सुरक्षा सशक्त नारी और स्वावलंबी नरी के अंतर्गत पुलिस विभाग और  महिला एवं बाल विकास पुष्टहार विभाग द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया। जिसमें स्वच्छता ही सेवा अभियान और  मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम में  क्षेत्राधिकारी सदर, कोतवाल,  सीडीपीओ शहर शायरा परवीन, तारा सिंह, रागिनी सिंह सहित महिला अन्य कल्याण विभाग से  कर्मचारी  द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.