स्वदेशी अपनाकर विकसित भारत निर्माण में योगदान राष्ट्र धर्म का पालन:ओमप्रकाश राय

स्वदेशी अपनाकर विकसित भारत निर्माण में योगदान राष्ट्र धर्म का पालन:ओमप्रकाश राय

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नियमित मासिक आकाशवाणी कार्यक्रम “मन की बात” के 126 वें संस्करण को भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने बुथ स्तर पर सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मोहम्मदाबाद विधानसभा के रेवतीपुर मंडल के पकड़ी गांव में बूथ संख्या 395 पर शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में हम सभी को स्वदेशी अपनाते हुए विकसित भारत निर्माण में अपना योगदान देकर राष्ट्र धर्म का पालन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत सरकार छठ पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयास कर रही है, जिससे दुनिया भर के लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर पाएंगे।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जहूराबाद विधानसभा के बूथ संख्या 23 मरदह बूथ पर मन की बात सुनकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौ सेना की दो महिला अधिकारियों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा के बहादुरी की प्रशंसा की है जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा के दौरान आठ महीने की समुद्री यात्रा पूरी की, निश्चित रूप से यह भारत के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम के बूथ संख्या 363 पर बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुखों और ग्रामवासियों के साथ सुना।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वेच्छा से स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और अपनाने का आग्रह किया है जिससे देश स्वावलंबी और आत्मनिर्भर होगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के मरदह दक्षिणी मंडल मे बूथ संख्या 153 महमूदपुर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना और लोगों से कहा कि आज के उदबोधन मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण तथा स्वदेशी उत्पाद को अपनाने का आग्रह कर छठ पूजा के महत्व को जो सम्मान और स्थान दिया है वह भारतीय संस्कृति की गुणवत्ता व पहचान के आधार को मजबूती है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने गाजीपुर सदर विधानसभा के रा. सिटी इंटर कालेज के बुथ संख्या 14 पर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता के साथ सुना इसके अलावा भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा सदर मंडल पश्चिमी के महाराजगंज बुथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जहां जिला उपाध्यक्ष अखिलेश राय,मंडल अध्यक्ष काशी चौहान,अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज बिंद, गोपाल राय आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.