गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा ने जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किया। उन्होंने 13 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के अदला बदली की। जिसमें कोतवाली निरीक्षक दीनदयाल पाण्डेय गहमर, करण्डा थाना निरीक्षक महेन्द्र सिंह शहर कोतवाली, गहमर थाना निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र सैदपुर, डीसीआरबी प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय रामपुर मांझा, सैदपुर थाना निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दिलदारनगर, रामपुर मांझा चौकी निरीक्षक बिन्द कुमार डीसीआरबी, दिलदारनगर थाना निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र प्रापर्टी सीजर सेल, प्रापर्टी सीजर सेल निरीक्षक विजय प्रताप सिंह वाचक पुलिस अधीक्षक बनाए गए। वहीं खानपुर थाना उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह करण्डा, बरेसर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक राजीव कुमार पाण्डेय खानपुर, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष जंगीपुर, भुड़कुड़ा थाना उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सोनकर थानाध्यक्ष बरेसर के साथ ही जंगीपुर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक विवेक तिवारी को प्रापर्टी सीजर सेल में स्थानांतरित किया।
