
गाज़ीपुर।रविवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई । जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. लोहिया को एक महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक और प्रखर राजनेता बताते हुए कहा कि लोहिया जी ने अपने जीवन को समाज में व्याप्त कुरीतियों और असमानता के खिलाफ संघर्ष करने में समर्पित कर दिया। डॉ. लोहिया ने भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश में व्याप्त सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाई।
राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक प्रखर समाजवादी विचारक थे, जिन्होंने समाज में समानता और न्याय की वकालत की। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाजवादी पार्टी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि डॉ. लोहिया के आदर्श और विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और पार्टी उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करेगी ।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, सुशील जायसवाल,रविन्द्र प्रताप यादव, आत्मा यादव,जमुना यादव , गोपाल जी श्रीवास्तव,अभिषेक कुशवाहा,जयराम यादव, दिनेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव, रामाशीष यादव, जयराम भारती, रामप्रताप यादव,सुग्गु यादव,रामप्रकाश यादव,जुमाउद्दीन,अजय भारती, छन्नू यादव, योगेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।