विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया डिफेंस पब्लिक स्कूल का एनुअल फंक्शन

गाजीपुर। डिफेंस पब्लिक स्कूल का एनुअल फंक्शन का कार्यक्रम रविवार को मनाया गया। इस कार्यक्रम का विषय थीम “आजादी” रखा गया था। जिसमें देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीपीएस के छात्रों ने बहुत ही अच्छी प्रस्तुति की। प्रकृति संरक्षण ,पृथ्वी के संरक्षण रासायनिक खादों के दुष्प्रयोग,और देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत कार्यक्रमो का मंचन किया गया। आए हुए अभिभावक और अतिथियों ने भावविभोर होकर बच्चों की सराहना की‌। कार्यक्रम की शुरुआत वेलकम स्पीच से हुई ।

मुख्य अतिथि डॉक्टर गिरीश चंद्र त्रिपाठी पुर्व वॉइस चांसलर बीएचयू , राकेश कुमार मिश्रा एडिशनल एसपी और स्पेशल गेस्ट शेखर सेगर डीएसपी रहे ।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई जिसे मुख्य अतिथि गेस्ट ऑफ ऑनर और स्पेशल गेस्ट के साथ मिलकर स्कूल के डायरेक्टर अहमर जमाल और प्रिंसिपल जैनब फातिमा ने दीप को प्रज्वलित किया ।उसके बाद सरस्वती वंदना का कार्यक्रम किया गया। इस इसके बाद देशभक्ति से ओतप्रोत बहुत ही अच्छे कार्यक्रम रखे गए।

चीफ गेस्ट डॉक्टर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कहा कि डिफेंस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बहुत ही जबरदस्त परफॉर्मेंस किया है। उन्होंने स्कुल के डायरेक्टर अहमर जमाल के दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मुश्ताक अहमद और शहीद जुनैद आलम को अगस्त क्रांति का योद्धा बताया और उनको श्रद्धांजलि दी।डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा एडिशनल एसपी में कहा कि कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने जितने अच्छे से इस कार्यक्रम को किया है इसके लिए सभी अध्यापक बधाई के पात्र हैं।

डीएसपी शेखर सेगर ने भी बच्चों की सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खालिद आमिर एम ए एच स्कूल के प्रिंसिपल ,गुड्डू केसरी व्यापार संघ अध्यक्ष, आसिफ खान व्यापारी नेता,जावेद अशरफ बैंक मैनेजर ,उबैदुर रहमान सिद्दीकी इतिहासकार ,जोगी यादव अध्यक्ष प्रधान संघ,एड आमिल नियाज. राजन प्रजापति , शिवदरस यादव समाज सेवी,फौजदार यादव प्रधान सहित और भी सम्मानित अतिथि मौजूद रहे और कार्यक्रम की सराहना की।

अतिथियों का स्वागत अनस जमाल ने किया और टीचर्स को स्मृति चिन्ह दे कर चेयरपर्सन नेदा फात्मा और प्रिंसिपल मैम ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। एंकरिंग ईरम आफताब ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्टगान गा कर किया गया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.