
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में वर्ष 2026-27 वृक्षारोपण हेतु सभी संबंधित विभाग को स्थल चयन कर सूचना तत्काल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि वर्ष 2026-27 में कराए जाने वाले वृक्षारोपण लक्ष्य को 1238 ग्राम पंचायतों में औसतन 4093 पौध प्रति ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत विकास योजना (जी.पी डी.पी.) में सम्मिलित करे। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह, एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।