डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण, कई पार्टियों के नेता रहे मौजूद

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक (आंतरिक) निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ई0वी0एम0 गोदाम को खोला गया।

निरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सम्पन्न की गई। इस अवसर पर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सीलिंग व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की गई, जो पूर्णतः संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०),  रविकान्त राय (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), राजेश कुमार यादव (समाजवादी पार्टी),  राजन कुमार प्रजापति (भारतीय जनता पार्टी),  आदित्य कुशवाहा (बहुजन समाज पार्टी) तथा जावेद अहमद (आम आदमी पार्टी) सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.