नेताजी सुभाष चंद्र बोस महान क्रांतिकारी के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत थे:डा.संगीता बलवंत

गाजीपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति तथा मेरा युवा भारत गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार  द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम वक्ताओं ने नेताजी के जीवन और संघर्षों के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी भारत मां के सच्चे सपूत थे तथा भारत की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे । सुभाष चंद्र बोस ने जय हिंद के नारे के अलावा युवाओं से आवाहन किया था कि आप मुझे खूनन दो मैं तुझे आजादी दूँगा। यह नारा आज भी अमिट है।
कार्यक्रम में उपस्थित राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति के माध्यम से नेताजी सभागार के जीणोद्धार के लिए पांच लाख का अनुदान देने की घोषणा करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस महान क्रांतिकारी के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत थे । नेताजी के बारे में जितना भी कहा जाए वह कम है ।उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर के उनके पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है ।
समिति के सदस्य डॉ एम सी लाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के संधर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है ।उनके संघर्षों से सीख लेते हुए युवाओं को देशभक्ति से ओत प्रोत होने की आवश्यकता है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि देकर उनके प्रति निष्ठा का परिचय देते हुए संबंधों को समरस्ता प्रदान किया था ।
 आए हुए लोगो का आभार व्यक्त करते हुए मेरा युवा भारत के  पूर्व ए पी एस सुभाष चंद्र प्रजापति ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी के जन्मदिन पर आए हुए सभी लोगों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं ।
 इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पारसनाथ सिंह, ओम नारायण प्रधान, हनुमान जी, रमाकांत, डॉ ब्यास मुनी राय, विजय कुमार राय, बाबूलाल मानव, पारस नाथ यादव, यमुना बैरागी, कवि विमल, अखिलेश सिंह यादव, डॉ अवधेश  सहित तमाम बुद्धिजीवी लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युधिष्ठिर तिवारी एवं संचालन दिनेश चंद शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर युवा मंडल के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। मेरा युवा भारत कार्यालय गाजीपुर के कार्यालय पर भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर महाराज पर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.