विभिन्न कार्यक्रमों के साथ शाहफैज स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस

गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल सुभाष नगर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की मैनेजर मैडम आतिया अदहमी,निदेशक डॉ नदीम अदहमी एवं प्रधानाचार्य इकरामुल हक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान , झंडा गान एवं राष्ट्र गीत की प्रस्तुति की गई।तत्पश्चात स्काउट-गाइड  के छात्रों द्वारा परेड किया गया और झंडे को सलामी दी गई। देश भक्ति के उत्साह पूर्ण नारों से वातावरण गूंज उठा। अंत में लड्डू लेकर छात्र-छात्राएं प्रसन्नता पूर्वक घर को प्रस्थान किए।

इसके बाद विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 12वीं के छात्र – छात्राएं हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित हुए एवं विद्यालय के अपने अनुभवों को साझा किया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश एवं समाज कल्याण हेतु प्रयत्नशील रहना चाहिए। कक्षा के सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।  प्राथमिक कक्षा से इसी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्र-छात्राओं को वैच लगाकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की अध्यापिका पुष्पा राय ने छात्र-छात्राओं को एकाग्रचित होकर परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा तथा मर्यादा में रहकर अपने माता-पिता के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।

सभा का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ,प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद, शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। छात्र – छात्राओं को आशीर्वाद के रूप में उपहार देकर एवं अल्पाहार देकर विदा किया गया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.