अदबी गौहर पुस्तक का हुआ विमोचन
गाजीपुर। मुशाइरा कवि सम्मेलन बयाद-ए डॉक्टर मधुर नज्मी की याद में प्रधान डाकघर के प्रांगण में रविवार को अदबी गौहर पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि दौलत कुमार महाप्रबंधक अफीम एवं क्षारोद कारखाना, खालिद अमीर, प्रिंसपल एम.ए.एच. इंटर कालेज व रईस अहमद अंसारी, चेयरमैन मुहम्मदावाद को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आबिद हाशमी सलेमपुरी, पूर्व प्रधानाचार्य ए.ओ.एम. आई. कालेज वाराणसी द्वारा अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी ने मिलकर अदबी गौहर पुस्तक का विमोचन किया।

इस दौरान कार्यक्रम में ढेरों की संख्या में जनपद सहित गैर जनपदों से आये कवि, शायरों व गजल गाने वाले उपस्थित रहे, जिन्होंने एक से बढ़कर एक शायरी व गजल सुनाकर महफिल में बैठे सभी का दिल जीता। इस दौरान फ़राज़ अदीबी, अशोक कुमार दीप, डॉक्टर ज़फ़र असलम, आलम ग़ाज़ीपुरी, डॉक्टर साजिद ग़ाज़ीपुरी, अंसार पैकर, अय्यूब सैफ़ी सलेमपुरी, कामरान आदिल, अख़्तर कुरैशी, हंटर ग़ाज़ीपुरी, इरशाद जनाब ख़लीली, मिथिलेश गहमरी, बादशाह राही ग़ाज़ीपुरी, शंकर शरण काफ़िर, ख़ालिद ग़ाज़ीपुरी, ख़ान जावेद अहमद, रणव, सेराज बातिश, क़द्र पारवी, उर्फी ज़मानवी, इक़बाल ज़मानवी, नागेश मिश्रा, अमरनाथ तिवारी अमर, इरफ़ान मांटवीं, कैफ़ ग़ाज़ीपुरी, अहकम ग़ाज़ीपुरी, सरवर मुहम्मदाबादी, अहमद अज़ीज़ ग़ाज़ीपुरी, असद ग़ाज़ीपुरी, नज़र ग़ाज़ीपुरी, परचम मुहम्मदाबादी, दानिश दौलताबादी, आशुतोष श्रीवास्तव, चंचल यूसुफ़पुरी, आसी यूसुफ़पुरी आदि उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे डाक अधीक्षक गाजीपुर मासूम रज़ा राश्दी ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा करते हुए सभी के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया।