15 दिवसीय ब्यूटी एंड वेलनेस वर्कशॉप में छात्राओं ने बनाए होम-मेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स

गाज़ीपुर के राजकीय महिला पीजी कॉलेज में 15 दिवसीय ब्यूटी एंड वेलनेस वर्कशॉप, छात्राओं ने बनाए होम-मेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स

गाज़ीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में इन दिनों 15 दिवसीय ब्यूटी एंड वेलनेस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, जो छात्राओं के लिए कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम पहल साबित हो रही है। इस वर्कशॉप के अंतर्गत छात्राओं को होम-मेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने नेचुरल फेस क्रीम, हेयर ऑयल, फेस पैक, स्किन केयर सहित ब्यूटी से जुड़े कई उत्पाद स्वयं तैयार किए।


इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वावलंबी बनाना तथा उन्हें रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसरों के लिए तैयार करना है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर में आज करियर की व्यापक संभावनाएं हैं और इस प्रकार की वर्कशॉप छात्राओं के कौशल संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस 15-दिवसीय ब्यूटी एवं वेलनेस वर्कशॉप का आयोजन महाविद्यालय की संरक्षिका एवं प्राचार्य डॉ. अनिता कुमारी जी के तत्वावधान में किया गया है।


कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. शिखा सिंह द्वारा किया जा रहा है, जबकि क्वींस अकादमी की डायरेक्टर आयुष्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं को प्रोफेशनल स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
छात्राओं का कहना है कि यह वर्कशॉप उनके लिए एक स्वर्णिम अवसर है, जिससे वे न केवल नई स्किल्स सीख रही हैं, बल्कि अपनी एक अलग पहचान बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं। यह पहल साबित करती है कि शिक्षा के साथ कौशल और आत्मनिर्भरता का संगम ही सशक्त भविष्य की नींव है।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.