गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल जौनपुर की बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 के मध्य संपन्न हुई। महाविद्यालय को बी एड परीक्षा हेतु के कुल आठ शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत 711 विद्यार्थी में से 684 परीक्षार्थी उपपस्थित तथा 25 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्राचार्य/केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी के निर्देशन में महाविद्यालय की मुख्य अनुशासक एवं उड़ाका दल की प्रभारी डॉ सारिका सिंह के नेतृत्व में परीक्षा समिति के सदस्यों ने सघन जांच करते हुए पुनः 3 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का उपयोग करते हुए पकड़ा तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के निर्देशानुसार उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसे मिलाकर अब तक कुल 15 परीक्षार्थी बीएड परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए हैं। प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के अनुसार महाविद्यालयी परीक्षा समिति विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कृत संकल्पित है।