300 रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

गाजीपुर में सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह,
300 रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। जीवन रक्षक फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रविवार को शहनाई पैलेस, बन्धवा, में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गाजीपुर जनपद के अतिरिक्त भारत के विभिन्न राज्यों और जिलों के 300 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा निस्वार्थ सेवा करने वाले रक्तदाताओं को सम्मान प्रदान कर हौसला अफज़ाई करना रहा। इस अवसर पर चयनित रक्तदाताओं को समारोह के मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें शतकवीर रक्तदाता, अर्धशतकवीर रक्तदाता, उत्तर प्रदेश के कुल 15 जनपदों व गाजीपुर के 250 रक्तदाता सम्मिलित हुए। समारोह में 3 विशेष सम्मान प्रदान किये गये।

जिसमें रक्त शिरोमणि सम्मान वाराणसी से आये 58 वर्षीय श्री प्रदीप इसरानी जी को 245 बार रक्तदान करने के लिए प्रदान किया गया। चिकित्सा शिरोमणि सम्मान होम्योपैथिक डॉक्टर एम. डी. सिंह को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में योगदान सराहनीय रहा। जब लोग भय और असमंजस में थे, उस समय भी वे निरंतर आमजन के संपर्क में रहे और पूरी निष्ठा से रोगियों का उपचार करते रहे, उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब मरीजों को निःशुल्क दवाएँ उपलब्ध कराईं तथा उन्हें मानसिक और चिकित्सकीय संबल प्रदान किया। श्रेष्ठ सेवा शिरोमणि सम्मान वर्षों से 2300 से अधिक लावारिस लाशों के वारिस बन कर उनका अन्तिम संस्कार करने वाले कुंवर वीरेन्द्र सिंह को देकर सम्मानित किया गया।

शतकवीर रक्तदाताओं में महाराष्ट्र के दीपक शामसुन्दर शुक्ला व वाराणसी के राजेश गुप्ता को प्रदान किया गया। अर्धशतकवीर रक्तदाताओं में गाजीपुर से ब्रज भूषण दूबे, मिर्जापुर से अभिषेक साहू, कृष्णानन्द हैहयवंशी, वाराणसी से बी.एच.यू ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. आशुतोष सिंह, आशीष केशरी, गोरखपुर से अमर सिंह, भदोही से सर्वेश कुमार शुक्ला, राहुल दूबे व अंबेडकरनगर से सूरज गुप्ता को सम्मानित किया गया, साथ ही सुनिल सिंह (वाराणसी), बिपीन दूबे (आजमगढ़), हिमांशु द्विवेदी ( सिद्धार्थनगर), गुरमीत सिंह (फतेहपुर), रणजीत यादव व विनय कुशवाहा (अयोध्या) को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक शीर्षदीप शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन की रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति से नियमित रक्तदान की अपील की।
समारोह में चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह का संचालन सचिव डाॅ. उरूज फात्मा, सह-सचिव सुरजीत कुमार व संजीव अरूण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान अभिनव सिन्हा, अविनाश जायसवाल (अध्यक्ष नगर पंचायत दिलदारनगर) , डॉ डी. पी. सिंह, डॉ सानंद सिंह , डॉ अनिता कुमारी प्राचार्या (प्राचार्या महिला महाविद्यालय) अमरनाथ तिवारी , मंटू प्रधान ,अनुराग सिंह , प्रभाकर त्रिपाठी, अतुल सिंह, तृप्ति श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहें। समापन आभार ज्ञापित करते हुए संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार पाल ने रक्तदान जागरूकता संकल्प के साथ किया गया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.