गाजीपुर। शुक्रवार को कचहरी परिसद में पुर्वान्चल छात्र सेना के बैनर तले यूपी अमिंग बॉलीवुड की आने वाली फिल्म घूसखोर पंडत का पोस्टर फुक कर पुरजोर विरोध किया गया। प्रदर्शन के दौरान फिल्म पर रोक लगाने की माँग की गई। पूर्वांचलछात्र सेना के प्रदेश संयोजक निमेष पाण्डेय ने कहा की भारतीय सभ्यता और संस्कृति को संजोने के लिए अपने गर्दन कटा देने वाले ब्राह्मणों को बदनाम करने के लिए बनाये गये फिल्म धुसखोर पंडित पर फिल्म सेंसर कोई रोक नहीं लगाती है। तो पुरे सिनेमा घरो पर उस प्रर्दशन किया जायेगा।

बालीवुड में ब्राह्मणों के खिलाफ नॉरेटिव सेट करने वाले डारेक्टरों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा भी किया जाएगा। पोस्टर एवं विरोध प्रदशन करने वाले में मुख्य रूप से पप्पू पांडे, राहुल दुबे, विराट पाण्डेय, धनन्जय मिश्रा, अभिषेक तिवारी, मिटू पाण्डेय, धन्तजय तिवारी, सूर्या त्रिपाठी, ऋषिकांत जी, रवि यादव. ओमनारायण राय, राजु उपाध्याय इत्यादि लोग उपस्थित थे।
