यातायात पुलिस ने वाहन चलाते नाबालिगों को पकड़ा, अभिभावकों को दिया नोटिस

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा समिति के निरीक्षण के निर्देश के क्रम मेंसोमवार को स्कूली बच्चों के सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस, परिवहन विभाग व जिला विद्यालय निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें लगभग 44 बच्चे दो पहिया वाहन से स्कूल आते पाये गये। जो कि MV ACT के नियमों के अनुकूल नही पाया गया।

इसके बाद उन सभी बच्चों के अभिभावको को नोटिस देते हुए बच्चों को वाहन से स्कूल ना आने हेतु निर्देशित भी किया गया तथा उन्हे सचेत भी किया गया कि निकट भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर प्रवर्तन की कार्यवाही की जायेगी। उसके उपरान्त भी कुछ बच्चे अपने वाहनों से स्कूल जाते हुए पाये गये।

जिनके विरुद्ध प्रर्वतन की कार्यवाही की गयी।इस संबंध में यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि माह जनवरी से अब तक कुल-33 बच्चों के वाहनों का चालान काटा गया। उन्होंने कहा कि आगे भी ये कार्यवाही बच्चो के सुरक्षा को देखते हुए अनवरत जारी रहेगी।

बता दें कि यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में चेकिंग अभियान चलाकर बिना लाइसेंस और खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे कई स्कूली बच्चों (नाबालिगों) को पकड़ा है। मालूम हो कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181 के तहत, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर 3 महीने तक की कैद, ₹5,000 तक का जुर्माना, या वाहन मालिक/अभिभावक पर ₹25,000 तक का भारी जुर्माना लग सकता है।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.