
गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता मे उनके कक्ष में नवसृजित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के वार्षिक कार्ययोजना की बैठक जनपद स्तर के गठित कार्यसमिति की उपस्थिति में की गई।
बैठक में समिति के समक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना जिला उद्यान अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत जनपद को 12.0 हे0 में बागवानी (फल क्षेत्र विस्तार), 50.0 हे0 शाकभाजी क्षेत्र विस्तार, 3400 रनिंगमी0 घेराबन्दी, 150 बॉक्स मौनपालन तथा 5 यूनिट इको लाईट ट्रैप का लक्ष्य प्राप्त है, जिसका क्रियान्वयन प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर पूर्व में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत शेष लाभार्थियों को उक्त योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजनान्तर्गत किसी अन्य पोर्टल पर आवेदन नही किया जाएगा। योजना का क्रियान्वयन पूर्व में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तर्ज पर किया जाएगा। अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि नवसृजित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार और निदेशालय द्वारा आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति दिशा-निर्देश के अनुसार सुनिश्चित करें तथा पूर्व मे संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, औद्यानिक विकास कार्यक्रम के किसी भी लाभार्थी की पुनरावृत्ति इस योजना में न हो। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह, परियोजना निदेशक दीनदयाल, कृषि विज्ञान केन्द्र आंकुशपुर के वैज्ञानिक डा0 दीपक प्रजापति, मण्डी निरीक्षक श्रीमती ऋषि सिंह, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित सदस्य उप कृषि निदेशक के प्रतिनिधि जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर आशीष कुमार तथा प्रगतिशील कृषक अनूप राय, मनोज कुशवाहा, विनय कुमार राय, अंजू चतुर्वेदी उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।