गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के तीसरे दिन बुधवार को सुबह 7:00 बजे कार्यक्रम अधिकारीयों द्वारा छात्राओं को सुबह की प्रार्थना और योगाभ्यास कराया गया। तदुपरांत छात्रों द्वारा सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया गया और गंगा स्वच्छता जागरूकता संबंधी एक रैली ददरी घाट एवं आम घाट तक निकाली गई। रैली के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न नारे जैसे नदियों का करो सम्मान तभी बनेगा देश महान, प्लास्टिक हटाओ गंगा बचाओ, गंगा को सूखने से बचाव आसपास पेड़ पौधे लगाओ, लगाए गए। तदुपरांत शिविर में छात्राओं द्वारा दोपहर का भोजन ग्रहण किया। दोपहर 2:00 से सावित्रीबाई फुले सभागार में समाज कल्याणकारी योजनाएं विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अर्थशास्त्र विभाग के डॉ हरेंद्र यादव रहे। डॉ हरेंद्र यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न समाज कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में सरकार द्वारा कन्याओं (बालिकाओं) के लिए कई समाज कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण है। विभिन्न योजनाएं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या सुमंगला योजना इत्यादि के बारे में डॉ हरेंद्र यादव ने विस्तृत रूप से जानकारी दी।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। संगोष्ठी का संचालन स्वयं सेवी छात्राओं रिया और दिव्या द्वारा किया गया, तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनीष सोनकर द्वारा किया गया। डॉ ओम शिवानी एवं डॉ नेहा कुमारी ने कार्यक्रम को सफल रूप से आयोजन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगोष्ठी के दौरान समस्त प्रवक्ता गण, कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त स्वयं सेवी छात्राएं उपस्थित रहेl संगोष्ठी के बाद छात्राएं अपने शिविर में वापस लौट गई। शाम 5:00 बजे छात्रों ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया, उसके बाद कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में रात्रि के भोजन की तैयारी की, तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं ने भोजन ग्रहण किया और शिविर में रात्रि विश्राम के लिए चली गई।


