रेंजर प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, छात्राएं हुई पुरस्कृत

गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज महुआबाग में आयोजित 33 वे पंच दिवसीय रेंजर प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग समापन दि 26 फरवरी 2026 को समारोह पूर्वक हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन छात्राओं ने अत्यंत उत्साह पूर्वक अपने टोलीवार कुल 6 शिविरों में टेंट और पुल का निर्माण किया, तथा आकर्षक तरीके से अपने शिविर की सजावट की। कुकिंग, रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रदर्शन किया। आगंतुक अतिथियों एवं निर्णायक मंडल का स्काउट गाइड के अनुरूप स्वागत किया।

रेंजर द्वारा कुल 6 शिविर बनाए गए तथा इन शिविरों का सम्यक निरीक्षण एवं मूल्यांकन डॉ शिवकुमार , डॉ शंभू शरण प्रसाद एवं डॉ राजेश कुमार यादव द्वारा किया गया। प्रदर्शन के आधार पर टोली नंबर 1 को प्रथम स्थान, टोली नम्बर 3 को द्वितीय स्थान एवं टोली नंबर 5 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन टोली लीडरों क्रमशः अंजलि गुप्ता, श्वेता रावत एवं अलीशा परवीन को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। इसके साथ ही शिविर के दौरान विशेष प्रदर्शन करने वाले रागिनी शर्मा, रिया जायसवाल, इंदा चौधरी को विशेष रूप से रेंजर प्रभारी डॉ शिखा सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया किया गया।


इसके पूर्व महाविद्यालय परिवार के समस्त आगंतुक शिक्षकों का रेंजर ने स्कोर्फ, गीत एवं स्काउट ताली के माध्यम से स्वागत किया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर नवप्रवेशी 29 छात्राओं को ट्रेनिंग काउंसलर मनीष यादव ने उनके कर्तव्य की शपथ दिलाया और खुशी गोंड द्वारा स्काउट गाइड में दीक्षा प्रदान की गई। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी ने प्रशिक्षण शिविर में रेंजर की समर्पण, निष्ठा,एवं भागीदारी की प्रशंसा की और कहा कि शिविर में बिताए गए दिन उनके आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होंगे।


कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल विश्वविद्यालय जिला आयुक्त डॉ शिव कुमार एवं आभार ज्ञापन प्रज्ञा रेंजर प्रभारी डॉ शिखा सिंह द्वारा किया गया । इस अवसर पर डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ दिवाकर मिश्र, डॉ निरंजन यादव, डॉ पीयूष सिंह, कार्यालय सहायक अमन मौर्य, रेंजर सहायक तेज बहादुर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजन में अंकित पाण्डेय, रिमझिम बिंद, आकांक्षा गुप्ता, सुनीता पाल, निधि पासवान, सलोनी यादव, आर्तिका जायसवाल आदि ने सक्रिय सहयोग किया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.