मान्या बजाज शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ, यहां मिलेगा बाइकों का शानदार रेंज

गाजीपुर। दिलदारनगर के वायरलेस मोड़ के पास शुक्रवार मान्या बजाज बाइक शोरूम का उद्घाटन प्रोपराइटर संदीप जायसवाल की मां शकुंतला देवी और दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली ने फीता काटकर किया। शोरूम के ऑनर संदीप जायसवाल ने बताया कि बजाज कंपनी के सभी प्रकार का बाइक यहां उचित दाम पर उपलब्ध है। फाइनेंस की भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बजाज की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी यहां ग्राहकों को उचित मूल्य पर उपलब्ध करायी जाएगी।

बता दें कि मान्या बजाज ने एक नए अत्याधुनिक शोरूम का शानदार शुभारंभ किया है, जो अपने ग्राहकों को दोपहिया वाहनों का विस्तृत और शानदार रेंज प्रदान करेगा। यह शोरूम आधुनिक सुविधाओं, बेहतर सर्विसिंग और आकर्षक फाइनेंस विकल्पों के साथ ब्रांड की उपस्थिति को और मजबूत करेगा। अत्याधुनिक तकनीकी से सजा शो-रुम दिलदारनगर क्षेत्र में एक अलग ही आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

शोरूम के ऑनर संदीप जायसवाल ने बताया कि शोरूम के उद्घाटन के दौरान ही अध्यक्ष अविनाश जयसवाल सहित दर्जनों लोगों ने बजाज बाइक और स्कूटी की खरीदारी की। उद्घाटन के पहले दिन इस क्षेत्र के लोगों का जो प्यार मिला उसके लिए मैं क्षेत्र के सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इस दौरान राधे कृष्णा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर दिलीप अग्रहरि, दिलदारनगर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, शुभम श्रीवास्तव, मनीष जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.