छात्राओं ने निकाली मतदान जागरूकता रैली, कहा……

गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के छठवें दिन शनिवार को सुबह 7:00 बजे कार्यक्रम अधिकारीयों द्वारा छात्राओं को सुबह की प्रार्थना और योगाभ्यास कराया गया। तदुपरांत छात्रों द्वारा सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया गया और मतदान जागरूकता संबंधी एक रैली महुआ बाग से होते हुए निकाली गई। रैली के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न नारे जैसे बानो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता, ना जाती पर ना धर्म पर बटन दबेग कम पर, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, इत्यादि लगाए गए।

तदुपरांत शिविर में छात्राओं द्वारा दोपहर का भोजन ग्रहण किया। दोपहर 2:00 से सावित्रीबाई फुले सभागार में किशोरियों तथा युवतियों की स्वास्थ्य समस्याएं विषय पर महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षण का प्रोफेसर अनिता कुमारी मैम के निर्देशन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एक अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रुति मिश्रा रही। डॉ श्रुति मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किशोरावस्था और युवावस्था जीवन के अत्यंत महत्वपूर्ण चरण हैं। इसी समय शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास तीव्र गति से होता है। यदि इस अवधि में स्वास्थ्य की अनदेखी की जाए, तो इसका प्रभाव पूरे जीवन पर पड़ सकता है।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि को प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। संगोष्ठी का संचालन स्वयं सेवी छात्राओं रिया और दिव्या द्वारा किया गया, तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ ओम शिवानी द्वारा किया गया। नेहा कुमारी डॉ रामनाथ केसरवानी एवं डॉ मनीष सोनकर ने कार्यक्रम को सफल रूप से आयोजन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगोष्ठी के दौरान समस्त प्रवक्ता गण, कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त स्वयं सेवी छात्राएं उपस्थित रहेl

संगोष्ठी के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना की नव आगंतुक छात्राओं द्वारा वरिष्ठ छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उसके बाद कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में रात्रि के भोजन की तैयारी की, तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं ने भोजन ग्रहण किया और शिविर में रात्रि विश्राम के लिए चली गई।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.