गाजीपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में जनपद की आर.बी.एस.के. टीम सराहनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत डा.शम्सुल इस्लाम, डा. उदीशा गुप्ता एवं डॉ.योगेश प्रताप सिंह द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा सरकारी विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहद सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभी तक कटे होठ तथा तालु के कुल 7 बच्चों का आपरेशन निःशुल्क, हेरिटेज हास्पिटल वाराणसी में मुख्य चिकित्साधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक के सफल मार्गदर्शन में किया जा चुका है। इसी क्रम में राजा यादव पुत्र राजकुमार यादव आयु -3 वर्ष ग्राम मोहब्बतपुर का जन्म से ही होठ कटा हुआ था, जिसे चिन्हित करके सर्जरी कराई गई बच्चा अब पूर्णतः स्वस्थ है। कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘4डी‘ यानी जन्मजात दोष (Defect), रोग (Disease), कमियां (Deficiency)तथा विकास में देरी (Developmental Delay) जैसी 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थिति का पता लगाया जाता है। इसी प्रकार क्लब फुट (टेढ़े पंजे) के बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में भी चल रहा है।