



गाजीपुर।डा.बबीता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग लखनऊ (उत्तर प्रदेश) द्वारा महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष ने महिला वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष में जा कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे, मरीजों तथा उनके साथ के परिजनों से बात चीत कर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त कर चिकित्सालय की व्यवस्था का भी हाल जाना। मातृ शिशु विंग, ओपीडी कक्ष, केएमसी, आपरेशन थियेटर, निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने पूरे परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इस दौरान नवजात बच्चियों के माताओं तथा परिवारजनो से मुलाकात कर कहा कि बच्चियों के जन्म पर उदास न हो बल्कि उत्सव मनाए। बेटे-बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करें, बेटियों को भी अच्छी शिक्षा दे,उनको जागरूक करे, आजादी दे उनके सपनो को दबाए नहीं बल्कि उनके सपनो को साकार करने में उनका भरपूर सहयोग करे। अध्यक्ष ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत नवजात बच्चियों के जन्म के अवसर पर कन्या जन्मोत्सव केक काट कर मनाया। माताओं को बेबी किट एवं फल की टोकरी वितरण किया। इसके उपरान्त महिला चिकित्सालय में ही गर्भावती महिलाओं का गोदभराई एवं बच्चो का अन्नप्रासन कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा, सीएमएस उमेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, राज्य महिला आयोग कि सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।