
गाजीपुर।वेलफेयर क्लब द्वारा दिसंबर माह में आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत स्व.आनंद स्वरूप वर्मा स्मृति निबंध प्रतियोगिता का परिणाम रविवार पीरनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर घोषित किया गया । जिसके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में एकता कुशवाहा एडुरेंन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर से प्रथम, रिया राय एमजेआरपी पब्लिक स्कूल तथा अफीफा आरिफ अली सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल नंदगंज से संयुक्त रूप से द्वितीय तथा दिव्या यादव संत कबीर पब्लिक स्कूल तथा अंशिका यादव राहुल संस्कृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौसपुर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे, जबकि रागिनी यादव सेंट जॉन्स स्कूल, मेहजमीन फातिमा तथा मुद्दसिर अहमद शाह फैज पब्लिक स्कूल का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया।
ज्येष्ठ वर्ग में आकांक्षा प्रजापति एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर तथा सुहाना सिंह मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर संयुक्त रूप से प्रथम, महिमा यादव लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज तथा कविता प्रजापति एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर संयुक्त रूप से द्वितीय तथा जाह्नवी सिंह सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, वैष्णवी सिंह ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद तथा राशिका राज सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे जबकि साइमा एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, आराध्या सिंह स्कॉलर्स एकेडमी, मुस्कान यादव राहुल संस्कृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौसपुर का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में स्तुति पाण्डेय लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, सिमरन वर्मा रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज द्वितीय तथा साक्षी विद्यापति तृतीय स्थान पर रहे, जबकि अन्नू यादव सन फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल नंदगंज, सोपनली गुप्ता संत कबीर पब्लिक स्कूल, मानवी मौर्या कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर को सांत्वना पुरस्कारों के लिए चुना गया।
क्लब सचिव राम नाथ कुशवाहा ने बताया कि सभी पुरस्कारों का वितरण क्लब द्वारा आयोजित होने वाले 29वें वेलफेयर उत्सव में किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, ऑडिटर डॉ जितेंद्र कुमार, संजय वर्मा, पवन कुमार पांडे, अजय यादव, राम कुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, सत्येंद्र श्रीवास्तव समेत क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।